Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजादी के महानायक थे पंडित जवाहर लाल नेहरू

आजादी के महानायक थे पंडित जवाहर लाल नेहरू

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के नेहरू पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया ,आज कुछ लोग पंडित नेहरू की आलोचना करते हैं जो ठीक नहीं है। सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू आजादी के महानायक थे,देश को आजाद कराने के लिए उन्हें नौ वर्षों तक जेल में भी रहना पड़ा।वह देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि नेहरू जी ने देश मे आई आई टी, कई बड़े बांध,बोकारो स्टील प्लांट सहित कई कल कारखाने लगवा कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। अपने सुख व समृद्धि का जीवन छोड़ कर देश की सेवा का व्रत लिया ।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि वह भारतीय समाजवाद के पुरोधा थे,युवाओं के मार्गदर्शक थे।गोष्ठी को नगर अध्यक्ष चुन्नु श्रीवास्तव,रामविलास तिवारी,उपेन्द्र कुमार, बदरे आलम,लालसाहब यादव,अभिनीत उपाध्याय,अखिलेश मिश्र,गंगासागर मिश्र, रोहित यादव, डॉ याहिया अंजुम, राहुल मिश्र,अफरोज अंसारी, शाहिद ,प्रेमलाल भारतीआदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments