February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

12 ग्राम हिरोइन के साथ एक हुआ गिरफ्तार

एस एस बी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल निवासी एक व्यक्ति के पास से 12 ग्राम हिरोइन किया बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली पुलिस और एस एस बी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र मे अवैध तस्करी रोकथाम देखभाल हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पंचायत बरगदही स्थित मुर्गी फार्म के पास से संयुक्त टीम ने जांच के दौरान नेपाल निवासी पशुपति पुत्र जनार्दन निवासी वार्ड नं 3 माया देवी गांव पालिका कम्हरिया थाना बिथरी जिला रुपन देही राष्ट्र नेपाल के पास से 12 ग्राम नाजायज अवैध हिरोइन बरामद कर पकड़े गये अभियुक्त को हिरासत मे लेकर कोतवाली लाई और आरोपी व्यक्ति पर स्थानीय थाना में मुकदमा अपराध संख्या 136/23 की धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को महराजगंज न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक गंगाराम यादव ,चौकी प्रभारी खनुआ उप निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ,हेड कॉन्स्टेबल रमाशंकर यादव, कान्स्टेबल विकास कुमार ,विशाल सिंह, धर्मेंद्र यादव ,संजीव सिंह, वही एस एस बी टीम मे सहायक कमांडेंट राम बहादुर गुरुगं, निरीक्षक सामान्य उत्तम कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जीडी राम तिलक मौर्य, कांस्टेबल जीडी सुरेश कुमार ,कांस्टेबल जीडी संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।