Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसावन के पवित्र महीने में भव्य हरि कीर्तन का समापन

सावन के पवित्र महीने में भव्य हरि कीर्तन का समापन

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम परसिया तिवारी स्थित हनुमानजी के मंदिर पर श्रावण मास के पावन पर्व के अवसर पर भव्य हरीकीर्तन का हुआ समापन।मुख्य पुजारी त्रिगुणनाथ तिवारी व उत्कर्ष पाण्डेय के द्वारा हवन पूजन कर कीर्तन का समापन कराया गया, इस दौरान भव्य भंडारे का आयोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।प्रत्येक साल परसिया तिवारी गाँव के सुख समृद्धि के लिए सावन के महीने में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हनुमानजी के मंदिर पर किया जाता है,इस बार के हरिकीर्तन में परसिया तिवारी गांव के सभी ग्रामवासियों तथा ग्राम प्रधान नीतू तिवारी व प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी की अहम भूमिका रहा।
इस अवसर पर अष्टभुजा तिवारी, नन्हे तिवारी, श्रयंन कुमार त्रिपाठी, रमापति त्रिपाठी, अक्षवर तिवारी ,नित्यानंद तिवारी ,विमला तिवारी ,अखिलानंद तिवारी ,रामा सागर तिवारी ,अरुण तिवारी उर्फ गुड्डू ,धीरज तिवारी ,राम सागर तिवारी राकेश तिवारी ,अंतर्वासी माया देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments