बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र ग्राम लवरछी के एक व्यक्ति की सड़क हादसे मौत हो गयी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकेवल पुत्र हरदेव प्रजापति उम्र 48 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गयी,
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सीमा देवी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र ग्राम डुमरी अपने मायके मे थी, वही रामकेवल 4 दिन पूर्व घर से ससुराल गया था।
चार भाइयों में सबसे बड़ा रामकेवल जिसके 2 पुत्र तथा एक पुत्री हैं।
जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।
वहीं बरहज थाना अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि रामकेवल का सड़क हादसे में मौत हो गई है,जिसकी
सूचना इनके परिजनों को दे दी गई है।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस