Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीमारी से आजिज होकर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

बीमारी से आजिज होकर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) बीमारी से आजिज होकर युवक ने खुद को गोली मारी मौत , जनपद के जैतापुर बाजार निवासी युवक ने बीती रात खुद को गोली मार ली। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर हो गई। बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार डीहा निवासी अरुण कुमार सिंह (42) सुरेंद्र कुमार सिंह काफी समय से प्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित थे। अभी दो दिन पूर्व ही अरुण कुमार ने दो यूनिट ब्लड चढ़वाया था। बुधवार रात को बीमारी से तंग आकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कनपटी पर लगते हुए गोली जा धंसी। जिससे मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाने में घटना की सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मौके पर पहुंच कर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments