Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री...

मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के संदर्भ में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड, पार्किंग स्थल, वीआईपी दीर्घा, सामान्य दीर्घा, मुख्य मंच सहित विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया।
मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग को मजबूत व सुविधाजनक तरीके से लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग में एंट्री-एग्जिट को इस प्रकार रखें कि निकलते समय अफरा-तफरी की स्थिति न पैदा हो। उन्होंने हेलीपैड के मार्ग में आने वाले पेड़ों की छंटाई के लिए भी कहा। उन्होंने आम जनता के लिए दो मार्गों के अतिरिक्त एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग को कार्यक्रम स्थल तक आने हेतु तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां आज ही पूर्ण कर लें, ताकि कहीं किसी प्रकार के चूक की गुंजाइश न रहे।
इस अवसर पर विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा महेंद्र प्रताप और ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments