Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहजारों श्रद्धालुओं में किया गया महाप्रसाद का वितरण

हजारों श्रद्धालुओं में किया गया महाप्रसाद का वितरण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को नगर विकास मंच के तत्वावधान में महाप्रसाद एवं चुनरी वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील स्नेही ने भक्ति गीत “मईया के चुनरिया लिहले ना” से किया। इस अवसर पर
सांसद रविन्दर कुशवाहा व पूर्व प्रमुख राजेश सिंह मन्टू सिंह ने माँ दुर्गा के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कमेटी द्वारा कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि नगर विकास मंच विशाल दुर्गा प्रतिमा स्थापित कराने के अलावा किसी भी सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए, अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते है।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है।
भाजपा सरकार की प्रथम प्राथमिकता सभी आत्मनिर्भर बने।
आज भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है।
महिलाओं के नाम से राशन कार्ड,आवास,शौचालय, बिजली ,उज्जवला गैस कनेक्शन दिलवाने का काम कर रही है।
आज अपराधी घर छोड़ कर भाग रहे है।
2024 में लोकसभा के चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
नगर निकाय चुनाव में इस बार कमल खिलेगा।
गरीबो के दुःख को जानने वाली पार्टी भाजपा है।
भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गरीबो के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड,आवास,शौचालय, नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।
किसानों के लिए किसान सम्मान निधि,दिव्यांगजन,विधवा एवं वृद्धावस्था के लिए पेंशन लाभार्थियों को मिल रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह मन्टू ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 23 वर्षों से सलेमपुर में सबसे बड़ी प्रतिमा नवरात्र में रखवाता हूँ।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।
उक्त अवसर पर धनञ्जय चतुर्वेदी,राकेश सिंह,अजय दूबे वत्स,अतुल मिश्र,अनूप उपाध्याय,रामनयन सिंह,शेषनाथ भाई,अशोक सिंह,मुन्नी देवी,अशोक कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह,राजेश शाह,रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments