Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविशेष लोक अदालत 17 एवं 18 मार्च को

विशेष लोक अदालत 17 एवं 18 मार्च को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अग्रणी जिला प्रबन्धक अरूणेश कुमार ने समस्त बैंक जनपद समन्वयक / समस्त बैंको के नियंत्रक को अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वाधान में 17 व 18 मार्च को प्रातः 9:30 बजे स्थान दीवानी न्यायालय परिसर, देवरिया में विशेष लोक अदालत किया जाना सुनिश्चित है। विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश द्वारा किया जायेगा।
समस्त जनपद समन्वयकों को यह भी अवगत कराया है कि आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रस्ताव के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।अग्रणी बैंक कार्यालय को लोक अदालत के आयोजन में व्यवस्था की जिम्मेदारी शासन द्वारा दिया गया है, जिसमें उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त बैंकों से सहयोग राशि की अपेक्षा है। उन्होंने समस्त बैंकों से आग्रह किया है कि उक्त व्यवस्था हेतु सहयोग राशि भेजना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments