Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरंगों के इस त्योहार को गिले शिकवे भूलाकर उल्लास के साथ मनाएं-रविन्दर...

रंगों के इस त्योहार को गिले शिकवे भूलाकर उल्लास के साथ मनाएं-रविन्दर कुशवाहा


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर समता निवास पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि होली आपसी मनमुटाव दूर करने व भाईचारा कायम करने का पर्व है,रंगों के इस त्योहार को गिले शिकवे भूलाकर उल्लास के साथ मनाएं। भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।
उन्होने कहा कि यह भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष का शुभारंभ है। होली रंग खुशियों भाईचारा का त्यौहार है। जिसे हम सभी बहुत धूमधाम से मनाते हैं।
उक्त अवसर पर रविशंकर मिश्र,दुर्गेश पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह,अजय दूबे वत्स,अशोक कुशवाहा,सुनील यादव स्नेही,राजेश शाह,राहुल सिंह,रजवंत सिंह,अतुल सिंह,अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments