
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को नगरपालिका परिषद के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच, बुथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने, बूथ स्तर से लेकर, सारे प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत के बलबूते पर ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनी। ठीक उसी तरह से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को भी,भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बल पर जीतेगी। कार्यशाला को जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह, राजेश मिश्र, बलवंत सिंह, काशीपति शुक्ला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामशेर सिंह,देहात मण्डल अध्यक्ष राम जोखन निषाद,आदि ने सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने पर बल दिया।इस दौरान भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अभ्यानन्द तिवारी, नगर मण्डल उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता,देहात मण्डल उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल,अमित जायसवाल, मुन्ना कुशवाहा, बृजेश शर्मा ,अशोक सोनकर, अर्जुन भारती, श्रवण सिंह, प्रमोद सिंह मंडल अध्यक्ष भलुअनी, दीनबंधु सिंह मंडल अध्यक्ष भागलपुर, नगर मंडल महामंत्री पंडित विनय मिश्र, सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम शेर सिंह ने किया।
