Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना...

सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति समीक्षा की गयी।
निराश्रित महिला पेंशन / विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बैतालपुर में 16, देसही देवरिया 18 तथा रूद्रपुर में 21 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी, के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कन्या सुमंगला योजना-योजनान्तर्गत विकास खण्ड बैतालपुर में 27 व देसही देवरिया में 15 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 23 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस संबंध में समीक्षा के दौराना विकास खण्ड गौरीबाजार से 10, रूद्रपुर 08, भलुअनी 05, बरहज 02, बनकटा 11, सलेमपुर 07, तरकुलवा 03, रामपुर कारखाना 03, पथरदेवा 04, लार 10, भागलपुर 02, बैतालपुर 10, देसही देवरिया 02 भाटपाररानी 04 एवं देवरिया सदर से 02 नवीन आवेदन पत्र जांचोपरान्त आज सायं तक जिला मुख्यालय को प्रेषित करने हेतु अवगत कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त कल 15 फरवरी 2023 के सायं तक अवगत करायें। यदि उपरोक्त आवेदन पत्र किसी भी विकास खण्ड द्वारा कम प्रेषित किया जाता है तो संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments