आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वन स्टाप सेन्टर मैनेजर सरिता पाल द्वारा, अग्रसेन बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बाल विवाह, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं एमटीपी एक्ट के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वन स्टाप सेन्टर मैनेजर सरिता पाल ने छात्राओं को बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए, भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इसी के साथ ही उन्होने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लिंग परीक्षण, कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में बताते हुए कहा कि, इस अधिनियम का उद्देश्य घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाना और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होने कहा कि महिलाओं का समाज में जहां भी शोषण हो, उसका कड़ा विरोध करें।
इसी के साथ ही पिंकी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एम्बूलेंस सेवाएं, के बारे में बताया।
इस अवसर पर अग्रसेन बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ की अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.