Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवागत मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बुधवार की देर शाम विकास भवन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिले के 36 वें सीडीओ के रूप में पदभार सम्भालने वाले श्री कुमार इससे पूर्व गोण्डा जनपद में डीसी मनरेगा पद पर तैनात रहे है। पदोन्नति के बाद सीडीओ बनाये गये है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हे अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डीएसटीओ एन.के. सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, एडीपीआरओ सहित विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments