Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोलर पम्प हेतु ऑनलाईन करें आवेदन

सोलर पम्प हेतु ऑनलाईन करें आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उप निदेशक कृषि आशीष कुमार ने जनपद के समस्त कृषक भाईयो को अवगत कराया हैकि, प्रधान मंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०एम०कुसुम) योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत द्वितीय चरण हेतु, जनपद को 83 अदद सोलर पम्पो को क्षमतावार लक्ष्यों का आवंटन किया गया है। जिसके आवेदन की अवधि ऑनलाइन बुकिगं 21जनवरी पूर्वाहन 11:00 से लक्ष्य समाप्ति अथवा 6 फरवरी तक प्रस्तावित है।उप निदेशक कृषि ने पात्रता एवं शर्तें के क्रम में बताया कि, योजना का लाभ उठाने हुतु कृषको को विभागीय बेवसाइट www.upagriculture.com पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।तथा
अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाईन बुकिंग हेतु, विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर “अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी ।कृषको की बुकिगं जनपद के लक्ष्य की सीमा से 110 प्रतिशत तक “पहले आओ पहले पाओ” के सिद्धांत पर की जायेगी । कृषको को ऑनलाइन बुकिगं के साथ रू0 5000.00 टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा ।
टोकन कन्फर्म होने के एक सप्ताह के अन्दर कृषको को, अवशेष कृषक अशं की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैक की किसी भी शाखा में आनलाईन जमा करना हैं। अन्यथा कृषक का चयन स्वयं निरस्त हो जायेगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments