बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र 342-बरहज (जनपद देवरिया) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्याधिकारी श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय तेनुआ तथा प्राथमिक विद्यालय खजुरी भट स्थित बूथों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मौजूद अभिलेखों, मतदाता सूची से संबंधित कार्यों और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान
उपजिलाधिकारी बरहज विकास कुमार वर्मा, तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, नायब तहसीलदार बिन्द्रेश कुमार गुप्ता एवं अविरल वर्मा सहित अन्य संबंधित राजस्व व निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।
