बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार समाज सेवी संजय तिवारी ने रविवार को बरहज कस्बे में स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने पैना से देवरिया तक निशुल्क बस सेवा की भी शुरुआत की। संजय तिवारी द्वारा संचालित यह तीसरा स्वास्थ्य शिविर है। इसके बाद बरांव, कपरवार समेत अन्य चौराहों पर भी स्वास्थ्य शिविर शुरू होगा। इसी तरह निशुल्क बस सेवा भी भागलपुर से देवरिया तक चल रही है।

संजय तिवारी जाने उद्योग पति है। समाज के दबे कुचले लोगों की सेवा करना उनका संकल्प है। संजय के पिता सुरेश तिवारी रूद्रपुर व बरहज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के ईमानदार विधायकों में होती थी। संजय तिवारी भी बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के मजबूत है। इस दौरान संजय तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच होगी और उन्हें दवा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

तिवारी ने बताया कि मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए दिल्ली और लखनऊ से योग्य व अनुभवी चिकित्सकों को बुलाया गया है। यह शिविर निरंतर चलता रहेगा।‌ इसका चुनाव से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि पैना से देवरिया व भागलपुर से देवरिया तक निशुल्क बस सेवा की चलाई जा रही है। जिसमें कोई टिकट नहीं लगेगा। बस रोज चलेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहाय व्यक्तियों की सेवा करना मेरा संकल्प है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।