बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, सुतावर इंटर कॉलेज, डीएन एवं एडी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमें शामिल हुईं। बालक अंडर-19 वर्ग में देवरिया ग्रामीण की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलेमपुर दूसरे और देवरिया सदर तीसरे स्थान पर रहा। बालक अंडर-14 वर्ग में सलेमपुर की टीम विजेता तथा देवरिया सदर की टीम उपविजेता रही।बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण का दबदबा रहा। अंडर-19 वर्ग में देवरिया ग्रामीण ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सलेमपुर दूसरे और भाटपार रानी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में भी देवरिया ग्रामीण की टीम विजेता बनी। सलेमपुर ने दूसरा और भाटपार रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर-14 वर्ग में भी देवरिया ग्रामीण की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षा के शिक्षक जय परमार, विपिन चंद, रामजी, विवेक कुमार राय, अमित यादव एवं विपिन राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज संरक्षक अनूप शील मोरार रहे। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रीतम भारत, अनुज सिंह तथा एनसीसी ऑफिसर कैप्टन योना पॉल ने पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रमुख परिणाम-

.बालक अंडर-19: देवरिया ग्रामीण प्रथम, सलेमपुर द्वितीय, देवरिया सदर तृतीय

.बालक अंडर-14: सलेमपुर प्रथम, देवरिया सदर द्वितीय

.बालिका अंडर-19: देवरिया ग्रामीण प्रथम, सलेमपुर द्वितीय, भाटपार रानी तृतीय।

.बालिका अंडर-17: देवरिया ग्रामीण प्रथम, सलेमपुर द्वितीय, भाटपार रानी तृतीय।

.बालिका अंडर-14: देवरिया ग्रामीण प्रथम।