बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान है। सरयू नदी का पानी खेतों में घुसने से थाना घाट आस पास के किसानों की सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है।
बाढ़ से लालू राजभर, झींगुर राजभर, नरसिंह राजभर, सहि दर्जन भर किसानों द्वारा बोई गयी सब्जी की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
बढ़ते जल स्तर की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए पीएसी के जवानों की तैनाती गौरा प्राथमिक विद्यालय में की गई है।
प्रशासन ने बाढ़ क़ी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के सभी चौकियो को सतर्क रहने कर दिया है।
