बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई है, क्योंकि धीमा हवा चलने या हल्की बारिश होने पर भी 10 घंटे से ऊपर तक बिजली काट दी जाती है।सप्लाई वाधित होने से लोगो के सामने पेयजल संकट, मोबाइल न होना, इनवर्टर चार्ज न होने जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। व्यापारियों से लेकर मजदूरों का धंधा चौपट होगा जाता है।
जहाज घाट पटेल नगर निवासी त्रिलोकी, शिवकुमार, गामा, राकेश जमील, शिव आदि ने बताया कि जहाज घाट से थाना रोड जाने वाली सड़क पर विद्युत पोल काफी दिनों से जर्जर हालत में है, जिससे कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगो ने कहा कि सूचना देने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते।
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हल्की बरसात और हल्की हवा के चलने पर विभाग के कर्मचारी स्पलाई बंद कर देते है। जिससे कि जनता को इस उमस भरी गर्मी में दिक्क़तो सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह गौतम ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण यह समस्या बार बार आ रही है। जल्द ही व्यवस्था सुधार दी जाएगी। उन्होंने जर्जर पोल बदलने का भी आश्वासन दिया।
नगरवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली कटौती और जर्जर पोल की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने मांग की है कि मौसम की आड़ में घंटों बिजली न काटी जाए और मेंटेनेंस कार्य बराबर कराए जाएं।
