गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की सुविधा
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l आर बी आई -रजिस्टर्ड एनबीएफसी और उभरते फिनटेक प्लेटफॉर्म पेयमे ने गोरखपुर में अपनी पहली ऑफलाइन ब्रांच का शुभारंभ किया। इस मौके पर गिरजेश शुक्ला ने फीता काटकर ब्रांच का उद्घाटन किया। दिल्ली-एनसीआर के बाद यह कंपनी के विस्तार का अहम पड़ाव है, जिससे क्षेत्र में औपचारिक क्रेडिट की पहुंच और मजबूत होने की उम्मीद है।
नई ब्रांच के माध्यम से पेमे ‘लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (लाप) के तहत 20 लाख तक का लोन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों तरह की संपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। ग्राहकों को 3 से 10 वर्ष तक की लचीली अवधि का विकल्प मिलेगा, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार भुगतान कर सकें। कंपनी रेटेड एसेट्स को भी स्वीकार कर अधिक लोगों को सिक्योर्ड लोन का लाभ देने की योजना में है।
इसके अलावा, यहां 5 लाख तक के पर्सनल लोन की सुविधा भी दी जाएगी। यह सेवा खासतौर पर सैलरीड व्यक्तियों, रिटेलर्स और माइक्रो व स्मॉल बिजनेस ओनर्स के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें अक्सर समय पर आसान वित्तीय सहायता नहीं मिल पाती।
पेमे का यह ऑफलाइन विस्तार उसके डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत करता है। कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी आर्म हुय टेक के जरिए सास आधारित फिनटेक सॉल्यूशंस भी प्रदान करती है। टेक्नोलॉजी आधारित अंडरराइटिंग और ऑन-ग्राउंड कस्टमर सपोर्ट के जरिए कंपनी तेज, पारदर्शी और पर्सनलाइज्ड लेंडिंग अनुभव देने का लक्ष्य रखती है।
इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर व सीईओ महेश शुक्ला ने गोरखपुर को अपने लिए भावनात्मक रूप से जुड़ा शहर बताते हुए कहा कि यहां के लोगों तक आसान और पारदर्शी वित्तीय सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पेमे के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी यहां वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
