Sunday, June 14, 2026
HomeNewsbeatपत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश...

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के इस संयुक्त राष्ट्रीय मंच की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि छह वर्ष पूर्व मात्र पांच सदस्यों के साथ संगठन की शुरुआत की गई थी, लेकिन आज यह संगठन देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक अपना विस्तार कर चुका है तथा हजारों सदस्य इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन का यह कारवां भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन की निरंतर सक्रियता का ही परिणाम है कि अब सरकार पत्रकारों से जुड़े मुद्दों और मांगों को गंभीरता से सुनने लगी है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा उठाई गई कई मांगों को सरकार ने स्वीकार भी किया है, जिससे पत्रकारों का मनोबल बढ़ा है।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय, व्यवस्था प्रमुख विश्वनाथ उपाध्याय, सत्यनारायण चंद कौशिक, सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार प्रजापति, सूर्यकांत प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष पंचानंद पाण्डेय, रामेश्वर मिश्रा, विमल कुमार, बृजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम तथा मंडल सूचना मंत्री गणेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments