Sunday, April 5, 2026
HomeNewsbeatसंस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता, भावुकता और सांस्कृतिक उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को सम्मान, स्मृतियों और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य, कविता पाठ आदि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ प्रस्तुतियों में कॉलेज जीवन की यादों को भावुक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भावनात्मक हो उठा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि कॉलेज के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि ये विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संवाद-कौशल, आत्मविश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने के प्रभावी माध्यम होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को समान महत्व देने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि संवेदनशील, सशक्त और मूल्यनिष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने फीता काटकर और मां सरस्वती का पूजन – अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, डॉ. के.एम. त्रिपाठी, डॉ. रमेश कुमार, विनोद मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, श्रीकृष्ण पाण्डेय, दीपक सिंह, अमन राय, विशाल सिंह, सीमा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, प्रिय श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय, पूनम उपाध्याय, अरुण त्रिपाठी, शक्ति उपाध्याय, सुनीता गौतम, मुस्कान गुप्ता, मनीष सिंह, संतोष गौड़, आलोक कुमार, अजय कुमार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments