Wednesday, March 18, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग,...

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग पॉइंट में हुए ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है। घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था, तभी अचानक चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया। इसके बाद आग तेजी से वाहन से घर के अंदर फैल गई।
बताया जा रहा है कि घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडरों में हुए धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी 2-3 बार ब्लास्ट हुए।

ये भी पढ़े – संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के अनुसार, यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का व्यवसाय करते थे। घर में ज्वलनशील रसायन भी मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैली।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे, जो पावर कट होने के बाद नहीं खुल पाए। इससे घर के अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके और कई लोग अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के घरों की छतों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ब्लास्ट के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments