Saturday, March 14, 2026
HomeNewsbeatकेंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15 मार्च को शहर के शुगर मिल ग्राउंड में 11 बजे जनसभा का आयोजन किया गया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह मुख्यवक्ता होंगे।
यह बातें उन्होंने रविवार को जिला पंचायत परिसर स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, दल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाटपारानी विधायक सभा कुंवर व तमकुही राज विधायक डॉ. असीम राय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कौशल विकास पर जोर है। केंद्रीय मंत्री व दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह प्रधानमंत्री के कौशल विकास मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एनडीए को मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम में देवरिया व कुशीनगर के एनडीए समर्थक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने जनसभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव संगठन विपिन श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौहान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments