Thursday, March 5, 2026
HomeNewsbeatगैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में उभांव पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2025 को गैंग लीडर नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह अपने साथियों विकास सोनकर और शिवम यादव के साथ अपाची मोटरसाइकिल से बिठुआ नहर त्रिमुहानी के पास एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। उसी दिन साहुनपुर मुजौना के पास शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव और सहायक अध्यापिका कंचन सिंह से भी चेन छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गैंग लीडर नितीश कुमार ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना के संबंध में थाना उभांव में मुकदमा संख्या 253/25 व 254/25 दर्ज कर विवेचना की गई। जांच में सामने आया कि नितीश कुमार सिंह, विकास सोनकर, शिवम यादव, सोनू कुमार वर्मा उर्फ शैलेन्द्र वर्मा, आकाश सोनकर उर्फ शुभम तथा कल्लू सोनकर उर्फ अतुल का एक गैंग सक्रिय है, जो आर्थिक लाभ के लिए लूट व अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। इसके आधार पर गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद 28 फरवरी 2026 को मुकदमा संख्या 50/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर उभांव पुलिस ने हाहानाला पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त आकाश सोनकर उर्फ शुभम निवासी जयनगर बरहज, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में हत्या, लूटपाट, मारपीट, आर्म्स एक्ट व जुआ अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर चौहान, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और कांस्टेबल अनिल सिंह शामिल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments