Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया: बेलहरी में 211 हैंडपंप खराब, जल संकट गहराया

बलिया: बेलहरी में 211 हैंडपंप खराब, जल संकट गहराया

बलिया। जनपद के बेलहरी क्षेत्र में गर्मी से पहले ही पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र पंचायत बेलहरी अंतर्गत गांवों में कुल 211 इंदिरा मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि 81 हैंडपंप रीबोर के इंतजार में हैं। आर्सेनिक प्रभावित इलाके में स्वच्छ पानी की कमी से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

गर्मी से पहले बिगड़े हालात

स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। कई गांवों में महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी से पहले ही हालात चिंताजनक हो चुके हैं।

ग्राम प्रधान बनाम भुगतान विवाद

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। वहीं ग्राम प्रधानों का कहना है कि पिछले वर्ष खराब हुए हैंडपंपों की मरम्मत का भुगतान अब तक शासन से नहीं मिला है। भुगतान लंबित होने के कारण नए सिरे से मरम्मत या रीबोर कराना आर्थिक रूप से संभव नहीं हो पा रहा है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का महासंग्राम, बीएसए कार्यालय पर हजारों का प्रदर्शन

81 हैंडपंप रीबोर सूची में

सूत्रों के अनुसार, 81 हैंडपंप रीबोर की सूची में शामिल हैं और प्रस्ताव ब्लॉक स्तर पर भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। ग्राम पंचायत राज अधिकारी, बलिया ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया है कि गर्मी शुरू होने से पहले खराब हैंडपंपों की सूची ब्लॉक कार्यालय में जमा कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आर्सेनिक से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा

बेलहरी क्षेत्र को आर्सेनिक प्रभावित माना जाता है। भूजल में आर्सेनिक की अधिक मात्रा के कारण लोगों को आरओ का पानी खरीदना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च भारी पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल की कमी से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ने लगे हैं।

डीएम से त्वरित कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, बलिया से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मरम्मत और रीबोर की व्यवस्था नहीं की गई तो गर्मी में हालात और विकट हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से आपातकालीन योजना बनाकर त्वरित समाधान निकालने की अपील की है।

ये भी पढ़े – मनरेगा की रीढ़ बेहाल: 7 माह से मानदेय अटका, होली पर फूटा ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments