Tuesday, February 24, 2026
HomeNewsbeatघोसी में होली को देखते हुए मिठाई की दुकानों पर की गई...

घोसी में होली को देखते हुए मिठाई की दुकानों पर की गई छापेमारी

टीम ने 45 हजार रुपए मूल्य के 180 किलो खोया सीज

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, जनपद के तहसील घोसी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर मिलावट के संदेह में औचक निरीक्षण कर, छापेमारी करते हुये विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 03 नमूनें संग्रहित करते हुये कुल 180 किलोग्राम, मूल्य रू0 45,000 का खोया सीज किया गया। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण इस प्रकार है- थानीदास स्थित मेसर्स बजरंग मिष्ठान भण्डार, से खोया का नमूना। थानीदास स्थित मेसर्स वैष्णो मिष्ठान भण्डार से खोया का नमूना संग्रहित कर 15 किलोग्राम मिलावटी खोया को मौके पर विनष्ट कराया गया। थानीदास मोड पर प्राईवेट बस को रोककर, गाजीपुर से बलिया ले जा रहे खोया व्यापारी चन्द्रजीत पुत्र अयोध्या, निवासी-आरी पहाड़पुर, थाना-करण्डा, जनपद-गाजीपुर से खोया का नमूना संग्रहित कर 180 किलोग्राम खोया, मूल्य रू० 45,000 की सीज किया गया। संग्रहित किये गये उक्त नमूनों को वास्ते जांच प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवेन्द्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश, अजीत कुमार त्रिपाठी तथा ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments