Saturday, March 14, 2026
HomeNewsbeatमिशन शक्ति फेज5 के तहत महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष...

मिशन शक्ति फेज5 के तहत महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति फेज5 अभियान के अंतर्गत थाना जैतीपुर की महिला हेल्पडेस्क महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है तथा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
महिला पुलिसकर्मियों द्वारा न केवल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं। इस दौरान महिलाओं को 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके साथ ही महिला हेल्पडेस्क द्वारा सरकार की विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के मदद ले सकें।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनपद पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments