Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाइनीज मांझा बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार

चाइनीज मांझा बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आजमगढ़ में चाइनीज मांझा से एक डॉक्टर की गला कटने से हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र और कस्बे में लगातार छानबीन व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने कस्बे में छापा मारकर चाइनीज मांझा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि हाल ही में आजमगढ़ की घटना के बाद चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कोपागंज कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में दुकानों और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। इसी दौरान कोपागंज कस्बा इंचार्ज अनिकेत सिंह ने अपने सहयोगी आशीष सिंह व राजू सिंह के साथ वाजिदपुरा स्थित एक दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान महताब आलम पुत्र नुरुल्लाह आलम को 03 किलो चाइनीज मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार महताब आलम काफी समय से चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेच रहा था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

इस संबंध में कोपागंज कस्बा इंचार्ज ने बताया कि चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध रूप से इसकी बिक्री या भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments