Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे...

UP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे रहे थे धर्म परिवर्तन का लालच; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बख्तौरीखेड़ा गांव में लालच देकर ईसाई धर्म अपनवाने वाले आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से “चंगाई सभा” के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चला रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई

बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज किया गया। इसके बाद डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मलखान को उसके घर से गिरफ्तार किया।

आरोपी अपने खेत में बने हॉल में हर बृहस्पतिवार और रविवार को चंगाई सभा आयोजित करता था। पुलिस ने इस हॉल को सील कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो बाइबिल और प्रचार सामग्री बरामद की।डीसीपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें – UP मौसम समाचार: उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, दोपहर में तेज धूप के बाद बदलेगा मौसम

अब तक 12 लोगों का करा चुका धर्म परिवर्तन

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि मलखान अब तक 12 लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। ग्रामीणों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनवाया जाता था। पुलिस उन लोगों से संपर्क कर रही है जिन्हें धर्म परिवर्तन कराया गया है।

बैंक खातों की जांच

पुलिस जांच में पता चला कि मलखान ने 2016 में ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद से वह इलाके में धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को उसके दो बैंक खातों की जानकारी मिली है। खातों से होने वाली फंडिंग और सहयोगियों की जांच की जा रही है। धर्म परिवर्तन करवाने वाले लोगों के खातों को भी खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments