रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले के सामने हुए विरोध प्रदर्शन के बाद रायबरेली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों द्वारा किए गए विरोध और पुलिस पर लगे अभद्रता व मारपीट के आरोपों के बाद पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

एसपी यशवीर सिंह ने आदेश जारी करते हुए सीओ सिटी अमित को हटाकर लालगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अरुण कुमार नौवहार को नया सीओ सिटी बनाया गया है। इसके अलावा सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी को डलमऊ भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को सीधे तौर पर काफिले के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-daily-dilemma-is-over-boiled-kidney-beans-can-be-used-to-make-two-delicious-and-healthy-dishes-chaat-and-cutlets/

गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।