
जल्द मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात का आश्वासन
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने दिनांक 17 सितंबर को आमरण उपोषण (भूख हड़ताल) का ऐलान जीपिओ पर किया था। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अमीनाबाद थाना प्रभारी को सौंपा।
अमीनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील आजाद ने उन्हें आश्वासन दिया कि बहुत जल्द उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद किरन कमलेश तिवारी ने अपना आमरण उपोषण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मुलाकात नहीं कराई गई, तो किसी भी समय भूख हड़ताल की घोषणा की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
