Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरहज में एनडीआरएफ ने किया बाढ़ आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल

बरहज में एनडीआरएफ ने किया बाढ़ आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज के घाघरा नदी स्थित गौरा घाट पर मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं 11वीं बटालियन एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल किया गया। यह अभ्यास जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के दिशानिर्देश एवं उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में, उपकमांडेंट कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
एनडीआरएफ के जवानों ने पांच अलग-अलग परिस्थितियों में बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया, जिसमें नाव दुर्घटना, डूबते व्यक्ति की मदद, नदी में लापता की खोज तथा अस्थायी लाइफ जैकेट बनाने जैसे उपाय शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम शंकर ने कहा कि ऐसे अभ्यास ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आपदा से निपटने के लिए तैयार करते हैं।
अभ्यास में एसडीएम विपिन द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, 26 वाहिनी पीएसी बाढ़ दल तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments