Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedदेवरिया पुलिस का तड़के का एक्शन – 548 व्यक्तियों की पहचान और...

देवरिया पुलिस का तड़के का एक्शन – 548 व्यक्तियों की पहचान और 330 वाहनों की गहन पड़ताल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद पुलिस ने विशेष मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक विभिन्न थानों के क्षेत्रों में संचालित किया गया।अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में विश्वास व सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना, सामुदायिक स्तर पर छोटे-मोटे विवादों को निस्तारित करना और मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देना है।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वाहनों की जांच, चोरी की गाड़ी पकड़ने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, मॉडिफाइड साइलेंसर व तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई। महिलाओं-बच्चियों पर फब्तियां कसने वालों व अवैध असलहा तथा मादक पदार्थों की रोकथाम पर भी विशेष निगरानी रखी गई।थानावार परिणाम जनपद में कुल 29 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 548 व्यक्तियों व 330 वाहनों की जांच की गई तथा नियम विरुद्ध चल रहे 2 वाहनों का चालान भी किया गया।जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपदीय पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments