Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिकंदरपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को...

सिकंदरपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

बउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना सिकंदरपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर द्वारा सभी को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित जनों को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया: 1090 – महिला सुरक्षा हेतु वूमेन पावर लाइन 112 – इमरजेंसी पुलिस सहायता 181 – महिला हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा 1098 – बाल सहायता हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन 102/108 – एम्बुलेंस सेवा 1930 – साइबर ठगी से संबंधित शिकायत हेतु साइबर हेल्पलाइनब इस अवसर पर थानाध्यक्ष सहित महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह अपील की गई कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार संजीदा है और मिशन शक्ति जैसे अभियान उनके आत्मबल व आत्मविश्वास को मजबूत बनाने में सहायक हैं। थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments