Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedसनातन धर्म के गौरव से विपक्ष परेशान: योगी

सनातन धर्म के गौरव से विपक्ष परेशान: योगी

सहारनपुर में 381 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

सहारनपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म के बढ़ते गौरव से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) जैसी पार्टियां परेशान हैं। मुख्यमंत्री यहां 381 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में मालेगांव विस्फोट मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने हिंदू नेताओं को फंसाने की साजिश रची और रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, “पहले की सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं। लेकिन आज भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं है, जबकि भाजपा सरकार इसे संरक्षित और समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ववर्ती सरकारों पर गरीबों और पिछड़े क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा, “डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को खत्म कर विकास और विरासत संरक्षण का नया अध्याय शुरू किया है।”

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ‘भैंसा गाड़ी’ की रफ्तार से नहीं, बल्कि ‘बुलेट ट्रेन’ की गति से आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments