Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedपति की मौत के बाद प्रेमी संग फरार हुई महिला, नकदी और...

पति की मौत के बाद प्रेमी संग फरार हुई महिला, नकदी और जेवरात भी ले गई

सहारनपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद एक महिला ने अपने से कम उम्र के युवक से संबंध बनाए और फिर घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान एक युवक से हुई, जो उम्र में उससे छोटा बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

आरोप है कि बीते दिनों महिला घर से चुपचाप नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर उक्त युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments