Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 118 वाहन चालान,...

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 118 वाहन चालान, 4 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में देवरिया यातायात पुलिस ने शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने किया। इस दौरान शहर क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, तीन सवारी बैठाने वालों, तथा सड़कों पर अनियमित रूप से वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 118 वाहनों का ई-चालान किया गया, 04 वाहनों को सीज कर लिया गया तथा सैकड़ों वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

अभियान के उद्देश्य:

1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना।

2.सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना।

3.नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई का संदेश देना।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान को लेकर आमजन में संदेश गया कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ सकती है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments