Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद न्यायालय बलिया के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 नवम्बर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। जिसका संचालन सर्वेश कुमार मिश्र, न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के द्वारा किया गया।
उक्त बैठक में दिनांक 12 नवम्बर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या- 03 /नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया एवं सर्वेश कुमार मिश्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12 नवम्बर को, अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हांकित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें।
उक्त बैठक में हरीश चन्द्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरेन्द्र प्रसाद सिविल जज सी0डि0, शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, तपस्या त्रिपाठी सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0, आशीष थिरानिया सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा, प्रवीण कुमार प्रियदर्शी अपर सिविल जज (जू0डि0), धर्मेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., चन्दन सिंह सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. एवं अनिल कुमार मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया उपस्थित रहे।)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments