Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकेत नारायण सेवक विशेष अधिवक्ता राजस्व कमिश्नरी नियुक्त

निकेत नारायण सेवक विशेष अधिवक्ता राजस्व कमिश्नरी नियुक्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। निकेत नारायण सेवक पाण्डेय अधिवक्ता को राज्य सरकार की ओर से पैरवी विशेष अधिवक्ता, राजस्व कमिश्नरी, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर के रूप में आबद्ध किये जाने की सहर्ष स्वीकृति महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदान की गयी है।उक्त आदेश के क्रम में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने निकेत नारायण सेवक पाण्डेय पुत्र स्व० गोलोक नारायन सेवक पाण्डेय, एडवोकेट को राजस्व वादों में राज्य सरकार की ओर से विशेष अधिवक्ता राजस्व कमिश्नरी गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के अन्तर्गत मामलों से संबन्धित वादों की पैरवी हेतु विशेष अधिवक्ता के रूप में कार्य किये जाने के लिए आबद्ध किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments