Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीईओ ने किया वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीईओ ने किया वेयरहाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मघई टोला स्थित वी.वी. पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक अंतरिम निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीवीपैट के स्ट्रॉंग रूम को खुलवाकर गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे, सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments