Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसामुदायिक भवन व आगन वाणी केंद्र पर लगे इंडिया मार्का हैण्डपंप खराब

सामुदायिक भवन व आगन वाणी केंद्र पर लगे इंडिया मार्का हैण्डपंप खराब

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को तहसील बरहज के गांधी सभागार में आयोजित हुआ। जिसमे फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायते अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसी दौरान कपरवार निवासी श्रवण गुप्ता ने शिकायत पत्र देते हुए अधिकारियों को अवगत कराया कि, ग्राम पंचायत कपरवार पश्चिम टोला पर बने सामुदायिक भवन और उसी के बगल में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर लगा दोनो इण्डिया मार्का हैण्डपंप विगत एक माह से खरार है। जिसके कारण आंगनवाणी केन्द्र के बच्चों और सामुदायिक भवन पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, इस गर्मी के मौसम में नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान और सचिव से करने के बाद भी इंडिया मार्का हैण्डपंप ठीक नहीं कराया गया है।
जनता व बच्चों को हो रही परेशानी से कब तक निजात मिलती हैं । और इस लापरवाही के लिए दोषियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments