Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडाकघरों में 10-20 के पोस्टल आर्डर गायब, बाहर ब्लैक मार्केटिंग

डाकघरों में 10-20 के पोस्टल आर्डर गायब, बाहर ब्लैक मार्केटिंग

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के कोपागंज सहित विभिन्न डाकघरों में 10 व 20 रुपये के पोस्टल ऑर्डर की महीनों से कमी के कारण आम लोगों और खासकर छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। यह समस्या केवल कोपागंज, मऊ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जनपद के विभिन्न डाक घर/उप डाक घरों में देखने को मिल रही है। डाकघरों में 10 रुपये के पोस्टल ऑर्डर नहीं मिलने से लोग मजबूरी में 50 रुपए का पोस्टल आर्डर खरीदने को विवश हैं। इस संबंध में बातचीत में गरीब असहाय और आम आदमी की आवाज कहे जाने वाले जाने माने समाजसेवी, संघर्षशील किसान नेता देवप्रकाश राय प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोक दल ने बताया कि महीनों से पोस्टल आर्डर नहीं मिलने से आम आदमी काफी परेशान है डाक विभाग की लापरवाही और सुस्ती का खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को मजबूरी में 50 रुपए मूल्य के पोस्टल ऑर्डर खरीदने पड़ रहे हैं।
आरटीआई के लिए आवेदन करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए भारतीय डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द 10 और 20 रुपये के पोस्टल ऑर्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments