Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर

मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसीक्रम में डीआईजी रेंज बस्ती दिनेश कुमार पी और जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित संत कबीर निर्वाण स्थली परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग स्थल, रूट व्यवस्था और हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments