सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 6 जोड़े

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l भारत विकास परिषद परिवार शाखा सुहेलदेव बहराइच शाखा द्वारा सामूहिक सरल विवाह का आयोजन श्री गुल्लवीर माता मन्दिर में 6 कन्याओं का विवाह भारत विकास परिषद परिवार ने सम्पन्न कराया। जिसमे पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल,शीतल बाबू आदि रहे। 6 दूल्हों की एक साथ आई बारात । बारात में नाचते झूमते हुए बारातियों का स्वागत भारत विकास परिषद परिवार ने किया, बारात में शामिल दूल्हे दुल्हन के परिवार परिजनों ने एक दूसरे को माला पहना कर स्वागत किया। बारातियों को नाश्ता और भोजन करा कर विवाह की रस्में अदा की गई। वर वधू को भारत विकास परिषद परिवार के साथ साथ परिजनों ने आशीर्वाद दे कर मंगलकामना कि सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़ ने दिया। अशोक गुप्ता,प्रखर मित्तल,अजय ड्रोलिया,हेमा निगम रमेश कुमार वर्मा,संध्या गोयल,डॉ0 पी के गुप्ता, बैजू रस्तोगी,राकेश दोचानिया,हरीश शाह,अनिल गोयल,रेखा शुक्ला,अरविंद मिश्रा, प्रदीप डोलियां, सतेंद्र निगम,ज्योति जायसवाल,डॉ0 अनीता जायसवाल,मोनिका मलिक, सुष्मिता वर्मा,रत्नाकर सिंह,अर्चना क्लॉडियस,स्मिता श्रीवास्तव,आदि लोगों ने आशीर्वाद दिया। सुनैना संग राहुल,सौम्या संग धर्मेन्द्र,गुंजन देवी संग गोविन्द,शालिनी संग जीवन लाल,मुस्कान संग हनुमान प्रसाद (पवन),नंदनी संग अशोक कुमार सभी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। माता पिता ने अपने अपने बच्चों को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। भारत विकास परिषद परिवार सुहेलदेव की तरफ से सोने की नथ,व शाखा के साथ साथ सभी समाज सेवकों द्वारा कूलर,श्रृंगारदान बैड,गद्दा,राशन आदि भी सभी 6 जोड़ों को दिया गया। आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

19 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

19 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

20 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

20 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

20 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

20 hours ago