महाकुंभ के दृष्टिगत आवागमन एवं सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने बस व रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारियों ,कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रद्धालुओं को आवागमन में न हो किसी भी प्रकार की परेशानी- जिलाधिकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है यात्रियों को बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन तथा मऊ से गुजरने वाले मार्गो पर किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। महाकुंभ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा रविवार को बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा गया एवं यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या का सामना न करना पड़े तथा प्रमुख चौराहों व मार्गों पर कहीं पर भी जाम जैसी स्थिति न उत्पन्न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए आवागमन को सुचारू रूप से संचालित कराएं। बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रोडवेज के अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्धारित रूटों पर समय से बसों का संचालन कराएं जिससे श्रद्धालु सुगम यात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक आसानी से पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने बस स्टेशन पर शौचालय साफ सुथरे तथा संचालित रखने के साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर यात्रियों से उनके आवागमन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

14 minutes ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

32 minutes ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

45 minutes ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

59 minutes ago

हरियाली का संदेश देने निकली पौधरोपण जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को…

2 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की नई शुरुआत या राजनीतिक दबाव का परिणाम?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: देर आए, दुरुस्त आए या जवाबदेही की नई शुरुआत? गोंदिया…

2 hours ago