Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी सरकार के 11 साल: भाजपा का जनसंपर्क अभियान

मोदी सरकार के 11 साल: भाजपा का जनसंपर्क अभियान

जिला कार्यशाला संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क अभियान चलाएगी। बूथ से लेकर जिले स्तर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनके माध्यम से जनता से जुड़ाव बढ़ाया जाएगा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि थकना नहीं, अब दौड़ और तेज करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया कि अब हर काम पर नजर रखी जा रही है और सभी को पूरे मनोयोग से अभियान में जुटना होगा। अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। जिसे कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतारने का टॉस्क दिया गया है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विशेष अभियान 5 जून से शुरू हो चुका है। जिसमें डिजिटल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके अलावा, जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मीडिया से संवाद करेंगे, जिले और मंडल स्तर पर प्रेस वार्ताएं, प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट आयोजित की जाएंगी। मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और गांव-शहर में ‘चौपाल’ के जरिए जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। कार्यशाला की अध्यक्षता नीतू सिंह व संचालन अमर राय ने किया और इस अवसर पर संयोजक भूपेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विनोद पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, अनिरुद्ध निषाद, किरण प्रजापति, कपिलदेव, अशोक यादव, आदित्य यादव बागी, भगवानदास, संतलाल मौर्य, धनंजय पांडेय, अत्रेश श्रीवास्तव, गौरव निषाद, दुर्गा पाडेय, आनन्द तिवारी, उषा पांडेय, अबरार, शत्रुघ्न शनि, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments