गंगा नदी की बाढ़ में डूबा 11 वर्षीय बालक, मौके पर ही मौत, गांव में पसरा मातम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गंगा नदी में आई बाढ़ ने एक और मासूम की जान ले ली। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हल्दी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला गांव में एक 11 वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर लौट रहा था। बाढ़ के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से वह अचानक उसमें समा गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र युवराज गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल हल्दी पश्चिम टोला में नाना जगेश्वर गुप्ता के साथ रहकर पढ़ाई करता था। युवराज हल्दी के सीनियर बेसिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। गुरुवार की सुबह वह अन्य बच्चों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। लौटते समय बाढ़ के पानी में अचानक वह बहकर एक गहरे गड्ढे में चला गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवराज मूल रूप से बैरिया थाना क्षेत्र का निवासी था, लेकिन अपने नाना के घर हल्दी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां संतोषी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago