कृषि यंत्रों की ई-लाटरी प्रक्रिया 8 अगस्त को, कृषकों की उपस्थिति अनिवार्य

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत “प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू” योजना एवं “सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन” के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग कृषकों द्वारा 27 जून से 12 जुलाई तक एग्रीदर्शन 2.0 पोर्टल पर की गई थी। जहां लक्ष्य की सीमा तक बुकिंग हुई है, वहां के समस्त कृषकों की बुकिंग निदेशालय स्तर से स्वीकृत (कन्फर्म) कर दी गई है। वहीं, जिन यंत्रों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य से अधिक हो गई है, उनमें लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है।
इस संबंध में ई-लाटरी प्रक्रिया के आयोजन की तिथि 08 अगस्त, शुक्रवार को निर्धारित की गई है। यह प्रक्रिया प्रातः 10:30 बजे से विकास भवन, सभागार में, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलएससी) के समक्ष सम्पन्न कराई जाएगी। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से ई-लाटरी प्रक्रिया में भाग लें, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूर्ण की जा सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो कृषक किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाते हैं, उन्हें उपस्थित कृषकों एवं समिति द्वारा सम्पन्न की गई लाटरी प्रक्रिया से सहमति प्राप्त मानी जाएगी, तथा उन्हें आगे किसी प्रकार की आपत्ति का अवसर नहीं रहेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago