लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे द्वारा अपने पिता के सिर पर लकड़ी के मुगड़े से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल पिता को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुनील उर्फ सत्तू पुत्र रामअवतार राय ने अपने पिता रामअवतार राय पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। आरोप है कि पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर सुनील ने लकड़ी के मुगड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में रामअवतार राय के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल रामअवतार राय को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।